बिहारीगंज: बिहारीगंज नगर पंचायत में बवाल: ईओ और पार्षद आमने-सामने, मामला थाने तक पहुंचा
बिहारीगंज नगर पंचायत की बोर्ड बैठक के बाद विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को ईओ मनीला राज ने पार्षद पति पर पंजी का पन्ना फाड़ने का आरोप लगाया है। वहीं पार्षद अंजू देवी ने ईओ पर जातिसूचक टिप्पणी और धक्का देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।