अंबा थाना पुलिस ने शराबबंदी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से शराब की कई बोतलें तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।