पटेढ़ी बेलसर: बेलसर बाजार में कावेरी हीरो एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर बाजार स्थित कावेरी हीरो एजेंसी में अचानक शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटे उठती देख आसपास स्थानीय लोगों की भिड इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।