उज्जैन शहर: थाना जीवाजीगंज पुलिस ने शातिर दुपहियां वाहन चोर को किया गिरफ़्तार। आरोपी से दो वाहन जप्त।
27 जुलाई को फरियादी ने अपने दुपहियां वाहन की चोरी की रिर्पोट दर्ज़ करवाई थी जिस पर थाना जीवाजीगंज पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज़ कर जांच में लिया था। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तत्काल आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया उसने शहर के दो थाना क्षेत्र से वाहन चुराए थे।