ग्राम घाना में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण किया तथा कथा वाचक महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण का श्रवण मात्र ही जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का संचार करता है।