पीलीभीत: इटौरिया गांव में तिराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, मामले में मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया की रहने वाली प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय रामविलास वुधवार को समय लगभग 3:30 पर पुत्री के घर से बापस अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह टेंपो से उतरकर पैदल गांव के तिराहे पर पहुंची तभी उनको ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज।