कुशेश्वर स्थान पूर्वी। पिछले पांच दिनों से सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। लगातार जारी शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे बच्चों को राहत मिली है।