छतरपुर नगर: छतरपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, शहरभर में हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छतरपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर रामचरितमानस गल्ला मंडी से आज 27 मार्च दोपहर करीब 1:00 बजे भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें युवाओं, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। भगवान श्रीराम की झांकियों और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।