सिरोंज: दबंगों से परेशान समाज के व्यक्ति की समस्या लेकर कुशवाह महासभा ने एसडीएम को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
दबंगों से परेशान समाज के व्यक्ति की समस्या लेकर कुशवाह महासभा के अनेक सदस्य तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम पथरिया निवासी हिम्मत सिंह कुशवाह को शासकीय योजना के तहत चार-पांच साल पहले आवासीय पट्टा स्वीकृत हुआ था। यह पट्टा खसरा नंबर 115, प्लॉट नंबर 85 पर है।