सिरोंज: बरेंडा बीड़ गांव में दलित परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस, तहसील में किया प्रदर्शन
सिरोंज तहसील के बरेंडा बीड़ गांव में रह रहे दलित परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस मिला है। यह जमीन वन विभाग को वृक्षारोपण के लिए दी जा रही है। इस नोटिस के खिलाफ ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी के साथ एसडीएम सिरोंज को ज्ञापन सौंपा।