नगर के हापुड़ बस स्टैंड के निकट आयोजित दीपावली मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मंगलवार की रात्रि दीपावली मेला देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं मेले में लोगों की संख्या अधिक होने से दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। जबकि सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।