शुजालपुर के ग्राम कुमैर में शनिवार को कृषि कार्य के दौरान कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें शुजालपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रिंकेश शर्मा विवाहित थे और उनके छोटे बच्चे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को गांव ले जाने के लिए सरकारी अस्पताल का शव वाहन उपलब्ध नही।