ललितपुर: जिले में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित न होने से आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
ललितपुर जिले में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालक नहीं होने से आक्रोशित किसान और संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है,और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नाम ज्ञापन दिया है,जिसमें मांग की है जल्द से जल्द सरकारी क्रय केंद्र का संचालन किया जाए,किसान पौने दामों पर फसल बेचने को मजबूर है,जिसको लेकर किसान आक्रोशित है।