आदित्यपुर गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के गोदाम में आग लगने के मामले में जेएलकेएम ने उपायुक्त से जांच की मांग की
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में लगी आग मामले की जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग जेएलकेएम ने की है. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पार्टी के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो व गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समीप प्रेस कांफ्रेंस कर मामले पर जानकारी देते हुए इसकी जांच के लिए उपायुक्त से मांग किये जाने