बरेली के क्यारा क्षेत्र के परगवां और लखौरा गांवों में आवारा पशु और जंगली जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में रातभर खेतों में पहरा दे रहे हैं। तारबंदी और झटका मशीन के बावजूद फसलें सुरक्षित नहीं हैं। झोपड़ी बनाकर अलाव के सहारे किसान फसलों की रक्षा कर रहे हैं।