तारानगर: ढाणी भाकरान और सात मील के बीच नील गाय को बचाने के कारण गाड़ी पलटकर पेड़ से टकराई, चालक की हुई मौत
तारानगर थाने के गांव ढाणी भाकरान व सात मील के बीच नील गाय को बचाने के कारण गाड़ी पलटी मारकर पेड़ से टकराने से गाड़ी चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल में लाया गया,मगर जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रामकरण पुत्र बालूराम जाट निवासी ढाणा भाकरान पुलिस थाना तारानगर ने मलूराम की मौत का मामला दर्ज करवाया है।