फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली रोड भारतीय स्टेट बैंक के समीप बुधवार की रात 8 बजे बोरिंग मशीन लगे ट्रैक्टर की टक्कर रोड किनारे खड़ी बाइक में लग गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी और विवाद शुरू हो गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर झगड़ा शांत कराया।