धार: धार में नेशनल हाईवे पर मौत का डंपर! लबरावदा फाटे के पास बाइक सवार को कुचलकर चालक फरार
धार में नेशनल हाईवे पर मौत का डंपर! लबरावदा फाटे के पास बाइक सवार को कुचलकर चालक फरार। शुक्रवार शाम 7:30 बजे इंदौर–अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर लबरावदा फाटे के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लबरावदा की ओर से आ रहा एक डंपर, इंदौर रोड की तरफ मुड़ते समय तेज़ रफ़्तार और लापरवाही के साथ चलाया गया।