मऊ: थाना रैपुरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mau, Chitrakoot | Sep 14, 2025 पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के मामले में वारंटी अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रज्जू निवासी भौंरी को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की दोपहर 3:15 बजे प्रेस नोट जारी किया है।