बालोद: बस-ट्रक चालकों का आंदोलन 6-7 नवंबर तक स्थगित, कलेक्टर से चर्चा के बाद हड़ताल रोका, यात्रियों को मिली राहत
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से शुरू किया गया स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रायपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सार्थक बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।