राजाखेड़ा: वार्ड नंबर 7 में घर की दूसरी मंजिल से बंदरों के हमले में नीचे गिरी दिव्यांग युवती, हालत गंभीर
राजाखेड़ा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान, वार्ड नंबर 7 में घर की दूसरी मंजिल से नीचे गिरी दिव्यांग युवती गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में इन दिनों बंदरों का आतंक बना हुआ है। हालात यह हैं कि बंदर दिन भर घरों की छतों पर धमा चौकड़ी मचाते रहते हैं जिससे लोगों का छतों पर जाना भी मुश्किल हो जाता है।