भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन मोड़ के समीप एसएच-65 किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छप्पन मोड़ निवासी अर्जुन मंडल की पत्नी बुचो देवी के रूप में हुई है।