ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पहुंची मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन को अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसको लेकर विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में भदोही कलेक्ट्रेट पहुंची मतदाता जागरूकता वैन को अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन पर लगी स्क्रीन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।