मथुरा: छटीकरा राधा कुंड रोड पर कोहरे के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला
मथुरा जनपद में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है थाना जैत क्षेत्र में बुधवार की रात्रि अधिक कोहरे के बीच वाहन को बचाने के चक्कर में एक स्कॉर्पियो अनंतित होकर पेड़ से जा टकराई गनी मत रही की कोई जनहानि नहीं हुई परंतु गाड़ी और पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और गाड़ी सवार गाड़ी से सुरक्षित निकल गए