देवबंद के गांव भायला स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर तेल डलवाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।