मैरवा: कोरोना के समय से मैरवा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती करीब आधा दर्जन ट्रेनें, 29 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे लोग
Mairwa, Siwan | Feb 27, 2024 मैरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोग 29 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बता दें कि कोरोना के समय से ही इस स्टेशन पर करीब आधा दर्जन ट्रेनें नहीं रुकती है। इसे लेकर कई बार रेलवे के अधिकारियों को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। वहीं परेशान होकर स्थानीय लोगों ने 29 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।