दारू: बीडीजेजे इंटर कॉलेज हरली के पास दुर्घटना में टटगांवा के युवक की मौत, पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहा था
बीडीजेजे इंटर कॉलेज के पास हुई दुर्घटना में टटगांवा के युवक की मौत, पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहा था। सात माह पहले हुई थी शादी, घर के इकलौते चिराग की हादसे में मौत, पत्नी की हालत नाजुक, रिम्स रेफर। सड़क हादसे में टटगांवा निवासी अरुण कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, पत्नी ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी नाजुक हालत देखकर रिम्स रेफर किया गया है।