परिहार: परिहार बाबा चौक पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार, ट्रक जब्त
परिहार थाना क्षेत्र के परिहार बाबा चौक पर मंगलवार को ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में परिहार अंसारी मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय जाकिर हुसैन का एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंचे एसआई विवेकानंद कुमार ने ट्रक को जब्त