उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता राजकुमार रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया था। बुधवार को उनके पैतृक गांव जड़ौदा जट्ट में अंतिम संस्कार किया गया। 80 वर्षीय राजकुमार रावत का मंगलवार शाम आकस्मिक निधन हो गया था, वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब 12 बजे श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।