वैर: खेडली मोड थाना परिसर में हनुमान मंदिर का होगा निर्माण, सीओ धर्मेन्द्र शर्मा ने किया भूमि पूजन
Weir, Bharatpur | Jul 12, 2025 शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसारखेडली मोड थाना परिसर में मन्दिर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाधिकारी बलराम यादव ने बताया कि थाना खेडली मोड परिसर में हनुमान जी के मन्दिर का निर्माण करवाया जा रहा है। मन्दिर निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम पुलिस सीओ धर्मेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया ।