बागपत: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2025 बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास कीसजा सुनाई है। बुधवार को करीब शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार एडवोकेट इंद्रपाल ने बताया की आरोपी पर एक लाख का अर्थ दंड भी लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर बड़ोद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था