सासाराम: रोहतास की 30 सदस्यीय बॉक्सिंग टीम कटिहार के लिए रवाना हुई
सोमवार की शाम क़रीब 4 बजे रोहतास जिले की 30 सदस्यीय बॉक्सिंग टीम 16वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कटिहार रवाना हुई। प्रतियोगिता 10-12 जून तक आयोजित होगी। टीम में सब जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं शामिल हैं। कोच हर्ष राज आनंद व अवनीश कुमार, मैनेजर अमित कुमार और ऑफिशियल्स उज्जवल कुमार व नीरज कुमार टीम के साथ हैं।