सासाराम: सासाराम से पंज तख्त यात्रा के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
सोमवार को दोपहर क़रीब 3 बजे सासाराम से करीब 125 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पंज तख्त यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी गुरुपर्व को समर्पित है। जत्थे की अगुवाई सिख युवा जत्था के मुख्य सेवादार सरदार उदय सिंह कर रहे हैं। दीक्षाभूमि एक्सप्रेस से शुरू हुई इस यात्रा को स्थानीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।