बबेरू: गौरीखनपुर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, सवार तीन लोग दबकर घायल, एक को जिला अस्पताल किया रिफर
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव के शुक्रवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार रुबी खातून पत्नी शहीद खांन 35 वर्ष निवासी गौरीखानपुर,अनवर पुत्र मोहम्मद अली 25 वर्ष निवासी हरदौली, विंदा प्रसाद पुत्र शिरोमण 35 वर्ष निवासीगौरी खान पुर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सीएससी बबेरू में भर्ती कराया।