शाहपुरा: शाहपुरा उपखंड के कांट ग्राम पंचायत की बिचली ढाणी में कच्चे घरों में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ खाक
कांट ग्राम पंचायत की ढाणी बिचली में शनिवार को कच्चे घरों में आग लग गई।जिससे कि कई हजारों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार बंशीधर जाट के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।वहीं सूचना पाकर शाहपुरा नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तब तक की सारा सामान जलकर राख हो गया।