शाहपुरा: बनीपार्क स्थित शिव मंदिर से कलशों को सिर पर धारण कर रवाना हुई 1100 महिलाएँ, निकली भव्य कलश यात्रा
हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार व मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बनीपार्क स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। 1100 महिलाओं ने सुसज्जित कलशों को सिर पर धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान महंत रामदास जी महाराज व ओमकार दास जी महाराज ने कलशों को महिलाओं के सिर पर धारण करवाकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।