शाहपुरा: शाहपुरा विधानसभा के 213 मतदान केंद्रों पर 58% हुआ मतदान
लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर प्रथम चरण के दौरान शाहपुरा विधानसभा के कुल 213 मतदान केंद्रों पर 58% मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।इस दौरान प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करवाया गया। वहीं प्रात 7 बजे से ही मतदाता मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचे।