शाहपुरा: कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में ओपीडी का समय 8:00 बजे लेकिन 9:30 तक भी चिकित्सक नदारद
बीडीएम अस्पताल में डॉ को दिखाने के लिए जमा होती रही मरीजों की भीड़, कोटपूतली में राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल का नजारा।गुरुवार को राजकीय अस्पताल में प्रतिदिन की भांति ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए भारी संख्या में मरीजों की भीड़ प्रातः 8:00 बजे इकट्ठा हो गई।लेकिन 9:30 तक चिकित्सक अपने कमरे से नदारत रहे। जिसको लेकर मरीजों ने रोष व्यक्त किया।