बेगूसराय: ररिऔना गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 01 की मौत, 02 व्यक्ति घायल
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला. इस दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए. घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पश्चिम पहासरा पंचायत के ररिऔना गांव की है. मृतक युवक की पहचान निमाचंदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव अन्तर्गत वार्ड 6 निवासी जटाशंकर पोद्दार का लगभग 32 वर्षीय पुत्र रामप्रीत पोद्दार के रूप में हुई.