बेगूसराय: ट्रैफिक चौक के पास बदमाशों ने फल विक्रेता को पीटपीट कर किया अधमरा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
ट्रैफिक चौक के पास बदमाशो ने फल विक्रेता को पीटपीट कर अधमरा कर दिया है. डायल-112 की पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना निवासी देवेंद्र सहनी के लगभग 26 वर्षीय पुत्र नारेंद्र कुमार बताए जा रहे हैं. पीड़ित परिजनों ने बताया कि उसका भाई ट्रैफिक चौक के निकट ठेले पर घूम घूम कर फल बेचता है.