बेगूसराय: बेगूसराय के उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र शराब पीने और बेचने के मामले में नौ लोगों को किया गिरफ्तार
बेगूसराय के उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी करने के दौरान शराब पीने और बेचने के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में शराब पीने और बेचने के सिलसिला जारी है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो 9 लोगों को उत्पाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।