बेगूसराय: बाजार समिति मतगणना स्थल का लोकसभा प्रत्याशी अवधेश राय ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
लोकसभा चुनाव मतगणना को लेकर लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अवधेश राय ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बेरिकेडिंग, मेडिकल सुविधा कैम्प के साथ-साथ विधानसभा वार बने मतगणना स्थल का मुआयना किया. मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम हैं. मतगणना स्थल के मुख्य द्वार पर पुलिस बल द्वारा जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था.