धोरैया: कुरमा गांव में प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, खेल से खिलाड़ियों की प्रतिभा का होता है विकास
Dhuraiya, Banka | Mar 26, 2026 प्रखंड अंतर्गत कुरमा गाँव में आयोजित प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का बुधवार को शानदार उद्घाटन हुआ. फीता काटकर इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप उम्मीदवार वाजिद अंसारी ने किया.गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीण गुलफराज आलम खल्क ने बताया कि यह आयोजन लगातार दूसरी बार हो रहा है, जो स्थानीय युवाओं के खेलकूद के प्रति समर्पण को उजागर करता है.