" मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की खूबसूरती और वहां बाघों की दहाड़ अक्सर पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। हाल ही में, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भी बाघों के इस संसार का भ्रमण किया। सफारी के दौरान विधायक सिंह उस वक्त बेहद रोमांचित हो उठे, जब उन्हें जंगल के राजा यानी बाघ के दीदार हुए।