चंडी थाना परिसर में बुधवार की शाम पांच बजे सेवानिवृत्त होमगार्ड सुरेश मिस्त्री के लिए एक सम्मानजनक विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त होमगार्ड सुरेश मिस्त्री को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होमगार्ड के सुखद भविष्य की कामना की।