लोहरदगा: कोई जनप्रतिनिधि सुरक्षित नही है, पुलिस सिर्फ कोरम पूरा कर रही है : लाल गुडडू नाथ शाहदेव, केंद्रीय सचिव आजसू
कुडू में रविवार को हुए गोलीकांड के बाद आजसू के केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू शाहदेव ने कहा कुडू में पिछले 3 महीने के अंदर 3 घटनाएं हुई है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नही होना बहुत ही गंभीर विषय है। पुलिस सिर्फ कोरम पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग कोई भी सुरक्षित नही है। सभी जनप्रतिनिधि इस्तीफा दे देंगे और जबतक गिरफ्तारी नही होती है तबतक सड़क जाम किया जायेगा।