लोहरदगा: कुडू में पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी को मारी गई गोली, मौत
कुडू पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ मंगलू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार तड़के 8:30 बजे की है जानकारी अनुसार संतोष मांझी साप्ताहिक हाट कुडू के संवेदक थे और कुडू बाजार टांड़ में चुंगी वसूलने बैठे थे तभी पैदल पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से उन्हें गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई कर रही है।