ठाकुरगंज: ठाकुरगंज में भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग घरों से बाहर निकले
ठाकुरगंज प्रखंड सहित राज्य भर के कई हिस्सों में गुरुवार देर रात्रि करीब 2:37 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए है। जब सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक धरती हिलने लगी, कई लोगों को इसका पता चला तो कई लोगों ने महसूस नहीं किया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसका प्रभावित देश नेपाल, भारत और चीन है। केंद्र नेपाल का लिस्टीकोट था जहां तीव्रता 5.1 थी।