घाटोल उपखण्ड के बड़लिया गांव मे शनिवार सुबह 10 बजे यादव समाज चौंखला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गांव पंचायत बड़लिया के सरपंच रमेश भगोरा, विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सरपंच अर्जुन राणा व भाजपा तलवाड़ा मंडल मंत्री विनोद यादव रहे।समाज की 16 टीमों ने क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।