सिल्ली: रांची संसदीय क्षेत्र से संजय सेठ ने की जीत दर्ज, निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशी को दिया जीत का प्रमाण पत्र
Silli, Ranchi | Jun 5, 2024 रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को हराया है। निर्वाची पदाधिकारी, रांची संसदीय क्षेत्र श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 08 रांची संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद महोदय संजय सेठ को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।